python


Python


Python Programming Language – एक Powerful और Easy Programming Language:

दोस्तों आज हम जानेंगे avrcarrerpoint के माध्यम से Python के बारे मैं । जैसा कि आप लोग जानते है आज के दौर मैं कंप्यूटर सबके लिए जरूरी हो गया है लेकिन कंप्यूटर काम कैसे करता है कंप्यूटर को विभिन्न कार्य करने के लिए निर्देश दिए जाते है और ये निर्देश प्रोग्रामिंग के जरिए दिए जाते है और उन्हीं मैं से एक लैंग्वेज है Python.
Programming Language का उपयोग Websites, Mobile Applications और Desktop Applications विकसित करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर साइंस में कई तरह के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होते हैं, Python भी उन्हीं में से एक है जो कि Interpreted, Object Oriented और High Level Programming Language है। यह सबसे आसान और लोकप्रिय Computer Programming Language है। इस लैंग्वेज को Guido Van Rossum ने 1989 में बनाया था। Python को आसान और पढ़ने योग्य (Readable) बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी Syntax अन्य Programming Language से बहुत सरल है।


Python क्यों सीखे ?

Python दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे कि Javascript, C, C++, Java, Kotlin आदि की तुलना में ज्यादा आसान और सरल है। इतना ही नहीं Python एक Open Source Programming Language है, जिसे आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Python का उपयोग आज Google, Yahoo, Quora, Pinterest और Spotify जैसी जानी मानी कंपनियां कर रही है। इतना ही नहीं यह काफी आसान है इसमें इंग्लिश जैसे कमांड होते हैं जो कोई भी आसानी से समझ सकता है। इस Programming Language में आपको C++ की सारी खूबियां भी मिलती है।

अधिक से अधिक कंपनियां Python को अपना रही है जिससे Python Developers की मांग बढ़ रही है और इसकी वजह से सैलरी भी बढ़ जाती है।

  • Easy to Learn and Readable
  • Free और Open Source: Python को कोई भी फ्री में डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकता है।
  • Large Community Support: Python के लाखों डेवलपर्स हैं जो online मदद करते हैं।
  • Cross Platform: यह Windows, Mac, Linux — सभी पर काम करता है।
  • Multi-Purpose Language : इसका इस्तेमाल Web Development, Data Science, Machine Learning, Artificial Intelligence, Automation, Cyber Security जैसे कई क्षेत्रों में होता है।

Python का इस्तेमाल बहुत से क्षेत्रों में होता है, जैसे कि –

  • Web Development, Django, Flask Frameworks के साथ वेबसाइट बनाना।
  • Data Science Pandas, NumPy, Matplotlib, Seaborn जैसी Libraries.
  • Machine Learning / AI TensorFlow, Scikit-Learn, Keras
  • Automation / Scripting Repetitive tasks को Automate करना।
  • Game Development Python library का उपयोग।
  • Cyber Security Ethical hacking scripts और tools बनाना।

Python की कुछ महत्वपूर्ण Libraries :
1. NumPy – Numerical computing के लिए

2. Pandas – Data analysis के लिए
3. Matplotlib – Data visualization के लिए
4. TensorFlow – Machine Learning और AI के लिए
5. Flask / Django – Web development के लिए

6. Seaborn – Data visualization के लिए

7. Plotly– Data visualization के लिए


Example (उदाहरण) :
# Hello World Program in Python
print(“Hello, World!”)
# Simple Addition Program
a = 10
b = 5
print(“Sum:”, a + b)

Career Opportunities (करियर के अवसर) 

Python सीखने के बाद आप इन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं:
  • Python Developer
  • Data Analyst
  • Machine Learning Engineer
  • Web Developer
  • Automation Engineer
  • AI Specialist

Conclusion (निष्कर्ष)
Python एक ऐसी भाषा है जो begginner से लेकर expert तक सभी के लिए उपयोगी है।
अगर आप प्रोग्रामिंग में career बनाना चाहते हैं, तो Python से शुरुआत करना सबसे अच्छा कदम है।
“Simple है, Powerful है, और Future-Proof है!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top