BDS Course Details in Hindi – डेंटिस्ट बनने के लिए पूरी जानकारी।
नमस्कार दोस्तो।यदि आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और खासकर डेंटिस्ट बनने का सपना देख रहे हैं, तो BDS (Bachelor of Dental Surgery) आपके लिए एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है। इस ब्लॉग में हम आपको BDS Course Details in Hindi में विस्तार से बताएंगे – जैसे कि कोर्स की अवधि, योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, सिलेबस और करियर ऑप्शन।
BDS कोर्स क्या है?
BDS (Bachelor of Dental Surgery) एक अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जो डेंटल साइंस और ओरल हेल्थ से जुड़ा होता है। यह कोर्स भारत में डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त होता है और MBBS के बाद सबसे पॉपुलर मेडिकल कोर्स में से एक है।
BDS कोर्स की अवधि:
BDS कोर्स की कुल अवधि 5 साल होती है, जिसमें से:
- 4 साल एकेडमिक पढ़ाई होती है ।
- 1 साल का कंपलसरी इंटर्नशिप होता है।
योग्यता:(Eligibility Criteria)
BDS कोर्स में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता जरूरी है:
- 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। (SC/ST के लिए छूट)
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए।
- NEET (National Eligibility cum Entrance Test) में क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
एडमिशन प्रक्रिया:(Admission Process)
भारत में BDS कोर्स में प्रवेश मुख्य रूप से NEET UG परीक्षा के माध्यम से होता है। इस परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर काउंसलिंग होती है और कॉलेज अलॉट किए जाते हैं।
BDS कोर्स फीस:
फीस स्ट्रक्चर कॉलेज पर निर्भर करता है:
- सरकारी कॉलेज: ₹50,000 से ₹1 लाख प्रति वर्ष तक।
- प्राइवेट कॉलेज: ₹2 लाख से ₹10 लाख प्रति वर्ष।
BDS सिलेबस: (Syllabus Overview)
प्रथम वर्ष:
- Dental Anatomy
- Oral Histology
- Physiology
- Biochemistry
द्वितीय वर्ष:
- Dental Materials
- Pharmacology
- Pathology
- Microbiology
तृतीय वर्ष:
- General Medicine
- General Surgery
- Oral Pathology
चतुर्थ वर्ष:
- Oral Surgery
- Orthodontics
- Prosthodontics
- Periodontics
- Conservative Dentistry
करियर ऑप्शन:(Career Options after BDS)
BDS करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं:
- निजी क्लिनिक खोलना।
- सरकारी/निजी हॉस्पिटल में जॉब।
- MDS (Master of Dental Surgery) करना।
- डेंटल कॉलेज में लेक्चरर बनना।
- हेल्थकेयर कंपनियों में मेडिकल कंसल्टेंट बनना।
निष्कर्ष:
दोस्तो, अगर आप डेंटल साइंस में रुचि रखते हैं और एक प्रोफेशनल डेंटिस्ट बनना चाहते हैं, तो BDS एक शानदार करियर विकल्प है। यह कोर्स न केवल आपको स्किल देता है, बल्कि समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान भी प्रदान करता है।
BDS Course Details in Hindi को ध्यान से पढ़कर आप अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं और एक सफल डेंटिस्ट बन सकते हैं।